गदर का तेलंगाना संगठन 14 अक्टूबर को बनाएगा रणनीति
गदर ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि बैठक में तेलंगाना आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्यण लिए जाएंगे।
गदर के नेतृत्व वाली संचालन समिति में 85 सदस्य हैं। समिति में प्रत्येक जिले से तीन प्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों के कार्यकार्ता शामिल हैं।
क्रांतिकारी बालादीर ने लोगों से टीपीएफ में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन तेलंगाना समर्थक सभी ताकतों को एक आम मंच पर लाएगा।
गदर को शनिवार को हुई पहली बैठक में टीपीएफ का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि वह लोकशक्ति को छोड़कर किसी भी ताकत के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने पुष्टि की कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनिवादी (जनशक्ति) के सचिव अमर की पत्नी विमला टीपीएफ की सदस्य हैं।
उन्होंने कहा कि टीपीएफ का एकमात्र एजेंडा है अलग तेलंगाना राज्य के गठन की खातिर संसद में विधेयक लाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना।
शनिवार की बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक पेश करवाने के लिए आंदोलन को तेज करने का प्रस्ताव पारित किया गया। टीपीएफ संसद में विधेयक पेश करवाने के लिए क्षेत्रीय सांसदों पर दबाव बनाएगा।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि तेलंगाना की मांग को जीवित रखने और आंदोलन को सामाजिक न्याय के आधार पर चलाने के लिए गांवों में प्रदर्शन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications