'आरटीआई को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जाएगी'
वर्ष 1969 बैच के आईएएस अधिकारी और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव तिवारी नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में 29 सितम्बर को वजाहत हबीबुल्ला के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे। लेकिन वह इस वर्ष के 19 दिसम्बर तक ही पद पर रहेंगे।
लेकिन पद संभालने के पहले ही तिवारी ने पहले कई ऐतिहासिक निर्णय ले लिया है। इसमें राजनीतिक पार्टियों का आयकर रिटर्न आरटीआई के दायरे में लाना शामिल है।
तिवारी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि वह अपने छोटे कार्यकाल में ही इस कानून को अधिक प्रभावी और समाज के सभी वर्ग के लिए सुलभ बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे।
तिवारी ने कहा, "आरटीआई कानून की पांच वर्षो की यह शानदार यात्रा रही है। प्रगति उम्मीद से अधिक तेज है। हमें प्रति वर्ष लगभग चार लाख आरटीआई आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और उनमें से 95 प्रतिशत आवेदन सार्वजनिक प्राधिकरणों द्वारा दाखिल किए गए। अच्छा यह होगा कि समाज के अन्य वर्गो से अधिक आवेदन किए जाएं।"
तिवारी ने कहा, "कई सारे लोग तो आरटीआई आवेदन और अपील करना भी नहीं जानते। ऐसे में उनके आवेदन का जवाब मिलने में निश्चितरूप से देरी होगी। इस कमी को दूर किया जाना चाहिए। मेरी प्राथमिकता आयोग की क्षमता बढ़ाने और दस्तावेजों के आवागमन में तेजी लाना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications