चाय पिएं, दिल के दौरे से बचें
एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एक कप चाय में 150-200 मिलीग्राम हृदय रोग रोधी तत्व पाए जाते हैं।
अध्ययन में पाया गया है कि अगर रोजाना काली या हरी चाय पी जाए तो दिल सम्बंधी समस्याओं के खतरों में 11 फीसदी की कमी आ सकती है।
स्वास्थ्य पत्रिका 'मोलेक्यूलर आस्पेक्टस ऑफ मेडिसिन' के अनुसार रोजाना चाय पीने से खतरनाक वसा और कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है। एंटीआक्सिडेंट के संदर्भ में देखा जाए तो, दो प्याली चाय से पांच सब्जियों के बराबर प्रोटीन मिलता है।
पश्चिमी आस्ट्रेलिया के एक विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि चाय में पाए जाने वाले एंटीआक्सिडेंट और अन्य पदार्थ हृदय संम्बधी बीमारियों से बचाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications