आईटीबीपी के पहले प्रमुख बिश्वेस्वर चटर्जी का निधन
चटर्जी के परिवार में उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। आईटीबीपी ने जारी बयान में कहा, "चटर्जी आईटीबीपी के पहले महानिरीक्षक थे। शुरू के सालों में अर्धसैनिक बल में महानिदेशक का पद नहीं था।"
वर्ष 1962 में आईटीबीपी की स्थापना किए जाने के बाद चटर्जी एक दशक तक इसके प्रमुख रहे। सेवानिवृत्ति के बाद चटर्जी सामाजिक कार्यो में जुटे रहे।
बयान में कहा गया है, "चटर्जी ने आईटीबीपी को एक रूप दिया, जो भारत में एक मजबूत अर्धसैनिक बल के तौर पर उभरा। उन्होंने ही सीमा पर सभी चौकियों का चयन किया था। चटर्जी ने प्रशासनिक कारकों व रणनीति उपायों के जरिए बटालियन के स्थानों का चयन किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications