ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं को विकल्प मुहैया कराएगी जयपुर की कंपनी
राजस्थान में इंटनेट सेवा प्रदान करने वाली सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनी डाटा इंफोसिस ब्लैकबेरी फोन के मौजूदा ग्राहकों को वैकल्पिक सेवाओं के रूप में 'भारतबेरी' की शुरुआत करने जा रही है।
ब्लैकबेरी निर्माता कम्पनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अपनी सांकेतिक भाषा में संदेश प्रसारित करने वाली सेवाओं तक पहुंच दिलाने के लिए भारत सरकार से बातचीत कर रही है। सरकार ने कम्पनी को इन सेवाओं तक पहुच नहीं दिलाने पर उसकी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।
डाटा इंफोसिस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय डाटा ने कहा, "भारतबेरी सेवाओं के जरिए ब्लैकबेरी हैंडसेट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक भारत में स्थित सर्वर के जरिए ही अपनी सभी सेवाएं जारी रख सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications