चीनी नोबल विजेता से जेल में मिली पत्नी
समाचार एजेंसी डीपीए ने हांगकांग मीडिया के हवाले से बताया कि लिउ जिया को पति से मिलवाने के लिए चीन के उत्तर पूर्वी इलाके जिनझोउ स्थित जेल में ले जाया गया।
हांगकांग की मीडिया ने वहां स्थित मानवाधिकार एवं लोकतंत्र के सूचना केंद्र के अधिकारियों के हवाले यह खबर दी है। अधिकारियों ने लिउ जिया की मां से संपर्क किया था।
अधिकारयों ने लिउ जिया के बारे में चिंता जताई। उन्हें पुलिस की निगरानी में बीजिंग स्थित उनके घर से शुक्रवार की देर शाम जिनझोउ ले जाया गया। उनसे रविवार तक मोबाइल फोन के जरिए संपर्क नहीं हो पाया।
प्रसिद्ध लेखक एवं चीन के प्रमुख असंतुष्टों में से एक लिउ जियाओबो 11 वर्षो से जेल की सजा भुगत रहे हैं। उन्हें दिसम्बर 2008 में लोकतांत्रिक सुधार के लिए 'चार्टर-08' लिखने के कारण गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications