मुशर्रफ की हत्या के लिए 1 अरब रुपये ईनाम की घोषणा
डेली टाइम्स ने खबर दी है कि जम्हूरी वतन पार्टी के अध्यक्ष तलाल बुगती ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता सरदार याकूब नासिर की उपस्थिति में शनिवार को यह घोषणा की।
तलाल ने मुशर्रफ को नवाब अकबर बुगती की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बुगती की अगस्त 2006 में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया था।
तलाल ने दावा किया है कि मुशर्रफ के कार्यकाल के दौरान अपनी सेवाएं दे चुका एक पूर्व ब्रिगेडियर मुशर्रफ के खिलाफ गवाही देने को तैयार है।
तलाल ने कहा कि मुशर्रफ ने पाकिस्तान की सुरक्षा को खतरा पैदा किया और देश की सम्प्रभुता और एकता को खोखला कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications