इंटरनेट एक्सप्लोरर और मोजिला को टक्कर दे रहा है गूगल क्रोम
दुनियाभर में अब इंटरनेट एक्सप्लोरर की बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम हो गई है। वर्ष 2003 में इसकी बाजार हिस्सेदारी 88 प्रतिशत थी।
इसके अलावा गूगल क्रोम के कारण दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय डेस्कटॉप वेब ब्राउजर मोजिला फायरफॉक्स पर भी असर पड़ा है। इसकी बाजार हिस्सेदारी पिछले साल मई के 30 प्रतिशत के स्तर पर थम गई है।
वेब ब्राउजिंग एक बड़ा कारोबार है। वर्ष 2008 में मोजिला को विज्ञापनों और विभिन्न तरीकों से 7.9 करोड़ डॉलर की आय हुई थी।
मोजिला का गूगल के साथ दीर्घ अवधि का विज्ञापन करार वर्ष 2011 में खत्म होगा। इस बात की संभावना है कि मोजिला कोई और विज्ञापन सहयोगी तलाशेगा।
मोबाइल बेव विकास का काम अभी काफी धीमी गति से हुआ है लेकिन अगले दशक में इस क्षेत्र में तेजी से विकास होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications