दवा परीक्षण अब सुझाव और सुनवाई के बाद
प्रदेश में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में क्लीनिकल ड्रग ट्रायल के लिए बने अधिनियम, नियम और निर्देशों के बाद गठित समिति की शनिवार को पहली बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि जो आठ व्यक्ति दवा परीक्षण के इच्छुक हैं उनसे इस मसले पर पहले सुझाव मांगे जाएं और उनकी सुनवाई भी की जाए। दवा परीक्षण के इच्छुक व्यक्ति लिखित में अपने सुझाव भोपाल स्वास्थ्य सेवा संचालक को डाक के जरिए अथवा ई-मेल से भी भेज सकते हैं।
स्मिति ने निर्णय लिया है कि जिन लोगों के सुझाव आएंगे उन पर समिति 30 अक्टूबर को गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में सुनवाई करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications