चिली की खदान में फंसे बोलीवियाई को नई नौकरी
मोरालेस उस समय घटनास्थल पर मौजूद रहने की योजना बना रहे हैं जब 33 कामगारों को खदान से बाहर निकाला जाएगा।
मोरालेस ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम यह सुनकर काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं कि कामगारों तक सुरंग बना ली गई है और हम अपने बोलीवियाई भाई को वापस लाने की हर संभव कोशिश करेंगे। हमने उसे नौकरी दिलाने का भी वादा किया है।"
खदान में फंसे 33 मजूदरों में केवल 23 वर्षीय कार्लोस मामानी ही विदेशी मूल के हैं।
उल्लेखनीय है कि खदान में काम कर रहे कामगार पांच अगस्त को उस समय फंस गए थे जब भूस्खलन के कारण एक सुरंग ढह गई थी लेकिन उन सभी एक भूमिगत शरणस्थली में पनाह लेकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
खदान में फंसे कामगारों को 22 अगस्त से ही भोजन, पानी और दवाइयों के अलावा ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है।
बोलीवियाई राष्ट्रपति ने चिली से आग्रह किया है कि वह भी उनके साथ उस समय घटनास्थल पर मौजूद रहना चाहते हैं जब कामगारों को बचाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications