देवी को खुश करने के लिए जीभ काटी
यह घटना जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव की है। यहां 35 वर्षीय ग्रामीण गोपाल ने गांव के बाहर स्थित काली मंदिर में शनिवार देर शाम पूजा अर्चना के बाद अपनी जीभ काट दी।
स्थानीय थाना-प्रभारी के.के.वर्मा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना के वक्त मंदिर में मंदिर में ज्यादा श्रद्धालु मौजूद नहीं थे। पेशे से किसान गोपाल जीभ के अगले हिस्से को काटकर देवी काली की प्रतिमा के चरणों में रखने की कोशशि कर रहा था, तभी पुजारी की नजर उस पर पड़ गई।
पुलिस के मुताबिक पुजारी अपने परिवार के लोगों की मदद से गोपाल को तत्काल अस्पताल ले गए। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अंधविश्वास के चलते देवी का प्रसन्न करने के लिए गोपाल ने यह कदम उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications