रूसी सोयूज यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा
मास्को, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस का सोयूज टीएमए-एम तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुंच गया है। यह जानकारी रविवार को मिशन नियंत्रण ने दी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार सोयूज में रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र कालेरी और ओलेग स्क्रीपोचका तथा अमेरिकी स्कॉट कैली सवार हैं। आईएसएस में अंतरिक्ष यात्री फ्योदोर यूर्चिकिन, डगलस व्हीलॉक और शेमोन वॉकर पहले से मौजूद हैं। वे सभी जून में वहां पहुंचे थे।
सोयूज टीएमए-एम नया मॉडल है और यह फिलहाल इस्तेमाल में लाए जा रहे सोयूज टीएमए का स्थान लेगा।
अंतरिक्ष यान ने शुक्रवार को कजाखस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी। अंतरिक्ष यात्री वहां छह महीने तक रुकेंगे और इस दौरान तीन बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगे और 40 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications