राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी): भारत-पाक मुकाबले से पहले सुरक्षा बढ़ी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला महत्वपूर्ण होगा। इस मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। सप्ताहांत होने की वजह से भी स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरी सतर्कता बरती जाएगी।"
यह मैच शाम सात बजे से आरंभ होगा। अधिकारी ने कहा कि इस मैच को देखने के लिए कई मंत्रियों और दूतावासों के अधिकारियों स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। स्टेडियम के आसपास यातायात बंद रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications