'खदान में फंसे श्रमिक बुधवार से निकलना शुरू होंगे'
कोपियापो (चिली), 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिली की एक खदान में पिछले दो महीने से फंसे 33 कामगारों को निकालने का काम बुधवार से शुरू कर दिया जाएगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक खदान मंत्री लारेंस गोल्बोर्न ने शनिवार शाम को इसकी घोषणा की। इस घटनास्थल पर इंजीनियर, मीडियाकर्मी और खदान में फंसे कामगारों के रिश्तेदार एकत्र हो गए हैं।
लारेंस ने कहा, "हम बुधवार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।" लारेंस चिली के सबसे चर्चित मंत्री हैं। गत पांच अगस्त से ही खदान में फंसे 32 चिली नागरिकों और एक बोलीवियाई नागरिक को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारे श्रमिकों की हालत ठीक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications