बांग्लादेश में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार
पाकिस्तान के रहने वाले आतंकवादी वाजिद खान उर्फ जफर उर्फ सलमान की गिरफ्तारी शनिवार को उत्तरा शहर के अब्दुल्लपुर इलाके से की गई। 27 साल के सलमान के पास से 30 किलोग्राम विस्फोटक और बम बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। यह पता नहीं चल पाया है कि वह बांग्लादेश या फिर भारत में विस्फोट करने की फिराक में था।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद सुहेल ने बताया कि पिछले दिनों ही सलमान के साथी अबू बकर सिद्दीक की गिरफ्तारी की गई थी। इस साल सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए अभियान में लश्कर के कुल नौ आतंकवादी धरे गए हैं। इनमें चार बांग्लादेशी और पांच पाकिस्तानी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications