अदालत में गर्भवती महिला को नकाब हटाने का आदेश
लंदन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की एक अदालत में एक गर्भवती मुस्लिम महिला को चेहरे से नकाब हटाने के लिए कहा गया ताकि सुनवाई के दौरान उसके चेहरे के हावभाव को परखा जा सके।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार जॉर्जिना रिचर्ड आठ महीने की गर्भवती हैं। 36 साल की जॉर्जिना लेसेस्टर की अदालत में जज के आदेश को तत्काल मान गईं। उन्होंने अपने एक पुराने साथी पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जॉर्जिना का आरोप था कि उसके साथी इस्माइल मंगेरा ने उनके चेहरे पर घूसा मारा था।
जज लॉरेंस फॉकनर ने जॉर्जिना से कहा, "हमें आपके चेहरे के हावभाव को देखना पड़ेगा ताकि हम पूरी सच्चाई को जान सकें। अगर आप ऐसा नहीं करतीं तो आपका आरोप बेबुनियाद माना जाएगा।"
सुनवाई के बाद जॉर्जिना ने कहा, "मैं नकाब हटाने के आदेश से थोड़ा नाखुश हुई। मैं एसा नहीं चाहती थी। परंतु मैंने सोचा कि अगर ऐसा नहीं किया तो मेरा आरोप झूठा मान लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications