मेघालय में बम विस्फोट, 7 घायल
शिलांग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले में शनिवार शाम एक व्यस्त बाजार में हुए बम विस्फोट में सात लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद प्रशासन ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है।
वेस्ट गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक डाल्टन पी. मराक ने बताया, "विस्फोट के बाद से ही प्रशासन ने पूरे राज्य में सामान्य रूप से अलर्ट जारी किया गया है।"
मराक ने बताया कि जिले के तुरा बाजार में एक बेकरी पर शाम 6.45 बजे बम विस्फोट हुआ। इसमें सात लोग घायल हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि घायलों में से चार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि तीन लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
मराक ने कहा कि विस्फोट के बाद से ही लोगों में दहशत बनी हुई है। इस विस्फोट में किसी आतंकवादी संगठन की संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications