फिलीस्तीन पर केंद्रित अरब-अफ्रीका सम्मेलन शुरू
काहिरा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अरब और अफ्रीकी देशों के कई राष्ट्राध्यक्षों ने शनिवार से आरंभ हुए दूसरे अरब-एफ्रो शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से मध्य पूर्व में शांति वार्ता पर चर्चा की जाएगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अरब लीग के महासचिव अम्र मूसा ने सम्मेलन के शुरुआत में कहा कि इस शिखर बैठक में फिलीस्तीन-इजरायल वार्ता और दक्षिणी सूडान में होने वाले जनमत संग्रह पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी।
यह सम्मेलन लीबिया के तटीय शहर शिर्ते में हो रहा है। इसकी आधिकारिक तौर पर शुरुआत लीबिया कि राष्ट्रपति मॉमर गद्दाफी ने की। इसमें मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक, सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद, फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और सूडान के राष्ट्रपति उमर अल-बशीर शिरकत कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications