दूरदर्शन ने समापन समारोह के लिए विज्ञापन दरें बढ़ाईं

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह की भारी सफलता से उत्साहित दूरदर्शन (डीडी) ने 14 अक्टूबर को होने वाले समापन समारोह के लिए विज्ञापन दरें 160 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा दी हैं। दूरदर्शन को उम्मीद है कि इन खेलों के दौरान उसे विज्ञापन से 2.2 करोड़ डॉलर से ज्यादा की आय होगी।

दूरदर्शन की महानिदेशक अरुणा शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "10 सेकेंड की अवधि के लिए विज्ञापन की दरें 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2,50,000 रुपये की गई हैं।"

दूरदर्शन का अनुमान है कि तीन अक्टूबर को उद्घाटन समारोह देश के 8.7 करोड़ घरों में देखा गया।

शर्मा ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं के समय भी दूरदर्शन की दर्शक संख्या काफी अच्छी रहने के कारण विज्ञापनदाता आकर्षित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, "विज्ञापनदाता क्रिकेट के बदले इन खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि मीडिया खेलों के खराब कवरेज के कारण विज्ञापनदाताओं ने अपनी योजनाएं स्थगित रखी थीं और उद्घाटन समारोह का लाभ उठाने से वंचित रह गए थे। वे विज्ञापनदाता अब खेलों का लाभ उठाने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समापन समारोह में मार्शल आर्ट जैसी आकर्षक विधाओं का प्रदर्शन होगा और इस समारोह को हेलीकॉप्टर के जरिए शूट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे खेलों के दौरान दूरदर्शन को विज्ञापन से 100 करोड़ रुपये (2.2 करोड़ डॉलर) की आय होने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+