राबड़ी देवी के पास 62 गायें और 42 बछड़े

पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। शायद ही किसी भारतीय राजनीतिज्ञ के पास इस तरह की सम्पत्ति होगी। लेकिन बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को यह गौरव प्राप्त हुआ है कि उनके पास सम्पत्ति के रूप में 62 गायें और 42 बछड़े हैं, जिनकी कीमत 17.8 लाख है। इस सम्पत्ति की घोषणा उन्होंने विधानसभा चुनाव के पूर्व की है।

राबड़ी देवी ने इस सम्पत्ति का खुलासा शनिवार को अपने नामांकन पत्र के साथ नत्थी किए हलफनामे में किया है। राबड़ी ने वैशाली जिले की राघवपुर और छपरा जिले की सोनपुर विधानासभा सीटों से नामांकन भरा है।

हलफनामे के अनुसार राबड़ी देवी के पास गायें और बछड़े हैं, जिनकी कीमत 17.8 लाख रुपये है।

राबड़ी देवी के करीबी राजद नेताओं ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि इनमें से अधिकांश गायें और बछड़े उनके पति और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लालू प्रसाद की दानापुर स्थित खटाल से हैं।

हलफनामा कहता है कि राबड़ी देवी के पास 7.62 लाख रुपये कीमत के गहने भी हैं। उनके पास 2.29 लाख रुपये बैंक में जमा हैं। राबड़ी ने 11.78 लाख रुपये बांड में निवेश किया है।

उनकी स्थायी सम्पत्ति में पटना और गोपालगंज में करोड़ों रुपये कीमत की कृषि एवं गैर कृषि भूमि शामिल है।

लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का गायों और घोड़ों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। वे अपने मुख्यमंत्रित्व काल में यहां एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास में विशेष रूप से तैयार किए गए गोशाले में 100 से अधिक गायें और बछड़े रखते थे। लेकिन जब 2005 में राबड़ी देवी की सत्ता जाने के बाद आवास को खाली करना पड़ा तो मवेशियों को दानापुर स्थानांतरित कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+