एमसीआई के पूर्व प्रमुख देसाई की चिकित्सा सेवा लाइसेंस स्थगित
एमसीआई ने शनिवार को देसाई को लिखे पत्र में उनकी चिकित्सा सेवा के निलंबन की घोषणा की है। पत्र में कनाडा में 13 से 16 अक्टबूर के बीच होने वाले 'वल्र्ड मेडिकल एसोसिएशन' के सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी प्रस्तावित यात्रा की अटकलों पर भी विराम लगाया गया है।
बोर्ड के पत्र में कहा गया है, "आप पर लगे गंभीर आरोपों को प्रथम दृष्ट्या सही पाया गया है। चिकित्सा सेवा की आपको दी गई अनुमति मामले की जांच तक स्थगित की जाती है। साथ ही किसी चिकित्सा सम्मेलन, परिषद और संघ में आप चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक चिकित्सक के रूप में शरीक नहीं हो सकते।"
एमसीआई का यह फैसला चिकित्सकों के संघ 'पीपुल फॉर बेटर ट्रीटमेंट' के अध्यक्ष कुनाल साहा के उस आवेदन के बाद आया है, जिसमें उन्होंने देसाई को कनाडा सम्मेलन में भाग लेने और उनका लाइसेंस रद्द करने की मांग की थी।
पत्र में बताया गया है, "परिषद को भेजे गए अपने अनुरोध में साहा ने कहा है कि देसाई के खिलाफ उनकी शिकायत पर गुजरात चिकित्सा परिषद ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। क्योंकि देसाई इस परिषद के अध्यक्ष हैं। इसलिए उन्हें यहां से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि देसाई को पंजाब में एक मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें भारतीय चिकित्सा परिषद के प्रमुख पद से हटा दिया गया। गत मई में परिषद की जगह संचालन मंडल ने ले ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications