आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सदस्य गिरफ्तार

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने रविवार शाम लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में एटीएस ने आतंकी गुरजंत सिंह को गिरफ्तार किया। वह केजेडएफ के मुखिया बलविंदर सिंह पोसी के निर्देश पर संगठन के लोगों को अवैध हथियार मुहैया कराने के साथ-साथ उन्हें शरण भी देता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरजंत मूल रूप से हरियाणा का निवासी है, लेकिन पिछले करीब तीन वर्षो से प्रदेश के अमरोहा जिले में रह रहा था।

लाल के मुताबिक गुरजंत ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुल्दा सिंह के हत्यारों को उसी ने पोसी के कहने पर हथियार उपलब्ध कराए थे।

उन्होंने बताया कि पोसी फिलहाल अमेरिका में रहकर संगठन की गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। वहीं से वह वेस्टर्न बैक यूनियन के माध्यम से गुरजंत को रुपये भेजता था।

लाल ने बताया कि गुरजंत ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह तारा से भी अपने संबंध होने की बात कबूल की है।

गुरजंत के कब्जे से एटीएस ने इटली में निर्मित एक पिस्टल, 0.32 बोर की एक मैगजीन, 8 कारतूस, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक मतदाता पहचान पत्र और वेस्टर्न यूनियन बैंक की रसीद जब्त की है।

अधिकारियों के कहा कि गुरजंत की गिरफ्तारी के बारे में पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+