कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा सरकार को गिराना प्राथमिकता : कुमारस्वामी
कुमारस्वामी भाजपा के बागी नेताओं के साथ यहां के एक होटल में ठहरे हुए हैं। होटल में ही आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता इस खराब सरकार को सत्ता से हटाना है। कांग्रेस और जेडी (एस) विपक्ष में है। हम विपक्षी दल संयुक्त रूप से भाजपा को हराने जा रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि विश्वास प्रस्ताव में सरकार की हार होगी।"
कुमारस्वामी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की सरकार पर विश्वास मत में जीत हासिल करने के लिए सरकारी मशीनरी के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष के पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications