नक्सलियों ने 2 माकपा समर्थकों की हत्या की
पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने कहा कि रविवार देर रात किलिया गांव के कालीपद चक्रवर्ती और सुकुमार चक्रवर्ती की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया, "घटनास्थल से कई पोस्टर बरामद किए गए हैं, जिनमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का जिक्र है। पोस्टर में लिखा गया था कि दोनों भाइयों को पुलिस की मुखबिरी करने की सजा दी गई है।"
इस बीच नक्सलियों ने पश्चिमी मिदनापुर के झारग्राम में पोस्टर चस्पाकर जिले के दो पुलिस अधीक्षकों को जान से मारने की धमकी दी है।
पोस्टर के मुताबिक, "पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा और झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी निर्दोष जनजातीय लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। ये दोनों हमारी सूची में सबसे ऊपर हैं। हम उन्हें चेतावनी दे रहे हैं। नहीं तो ..उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications