नेपाल में 12वें दौर के मतदान से भी नहीं हुआ प्रधानमंत्री का चयन

काठमांडू, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल में एक ओर जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशैं मनाया जा रहा है वहीं राजनीतिक पार्टियों की असफलता के कारण देश अस्थिरता और निराशा के दुष्चक्र में फंसा हुआ है। नेपाल में रविवार को हुए 12वें दौर के मतदान में भी देश के नए प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं किया जा सका। अब 13वें दौर का मतदान 26 अक्टूबर को होगा।

वर्तमान राजनीतिक संकट के समाधान के लिए प्रमुख पार्टियों ने रविवार सुबह बातचीत की थी लेकिन यह बातचीत असफल रही। नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के अपने उम्मीदवार पूर्व उप प्रधानमंत्री रामचंद्र पौडेल की उम्मीदवारी वापस लेने से इंकार कर दिया।

माओवादी और उनके सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी ने पौडेल के उम्मीदवार बने रहने तक मतदान नहीं करने का फैसला किया है इसके चलते पौडेल को 300 मत मिलने की कोई संभावना नहीं है जो कि नई सरकार बनाने के लिए न्यूनतम बहुमत है।

पौडेल को केवल 89 वोट मिले जो कि उन्हें इससे पहले के चरणों में मिले मतों में सबसे कम हैं।

देश की 599 सदस्यीय संसद में से करीब दो तिहाई सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। पुष्प कुमार दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली माओवादी पार्टी ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया। माओवादी पार्टी के दबाव के चलते ही बहुमत की सरकार चला रहे प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को इस्तीफा देना पड़ा था।

जुलाई में शुरू हुई नई चुनाव प्रक्रिया के बाद से देश का शासन कार्यवाहक सरकार के हाथों में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+