दिल्ली में कई मुख्य सड़कें बंद
मुख्य सड़कों के अलावा, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन भी सुरक्षा कारणों से रविवार सुबह छह से आठ बजे तक बंद रहे।
महिला वर्ग की साइक्लिंग प्रतिस्पर्धा 'मास स्टार्ट रोड रेस' संसद मार्ग पर सुबह नौ बजे शुरू हुई। इसमें 83 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इसके बाद पुरुष वर्ग की प्रतिस्पर्धा दोपहर एक बजे से शुरू हुई। इसमें 167 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अशोक मार्ग, जय सिंह मार्ग, रेड क्रॉस रोड, संसद मार्ग, राजेंद्र प्रसाद रोड, जनपथ, राजपथ, विजय चौक, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और मिंटो रोड सहित सभी मुख्य मार्ग बंद रहे।
दैनिक समाचार पत्रों में यातायात प्रतिबंधों के सम्बंध में छपे विज्ञापनों के बावजूद कई यात्री इससे अनजान रहे और वे फंस गए।
अशोक मार्ग से लम्बा रास्ता तय कर राम मनोहर लाहिया अस्पताल पहुंचे नवीन जोशी ने बताया, "मुझे प्रतिबंधों के बारे जानकारी नहीं थी। मेरा सप्ताहांत की छुट्टी बेकार हो गई।"
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिस्पर्धाएं आसानी से संपन्न हो गई और रविवार होने की वजह से सड़कों पर ज्यादा जाम नहीं देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications