बस ने 2 को कुचला, भीड़ का हंगामा
जिले के पुरंदपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सनौली राजमार्ग पर सोनवर्षा गांव में सड़क के किनारे खड़े दो ग्रामीणों को निजी बस ने कुचल दिया। दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई।
नाराज भीड़ ने बस में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी कर कुछ अन्य निजी वाहनों को अपना निशाना बनाया।
पुरंदपुर थाना-प्रभारी सुनील कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद मौके से फरार बस चालक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिसे सौंपने की मांग को लेकर भीड़ ने प्रदशर्न करते हुए राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान भीड़ की पुलिस से झड़पें भी हुईं।
उन्होंने कहा कि फिलहाल हालात काबू में लेकिन तनावपूर्ण हैं। इलाके में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications