चांदी 1,535 रुपये उछली, औद्योगिक धातुओं में भी तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)
एमसीएक्स पर सोना दिसंबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के 19,239 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 19,465 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी दिसंबर वायदा का भाव 1,535 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 32,962 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 34,497 रुपये प्रति किलो हो गया।
औद्योगिक धातुओं की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा। कॉपर नवंबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के अंतिम स्तर 362.15 रुपये प्रति किलो से 6.45 रुपये बढ़कर 368.60 रुपये प्रति किलो हो गया। निकिल अक्टूबर वायदा में इस सप्ताह 24.8 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। निकिल (गिलट)का भाव पिछले सप्ताह के अंतिम स्तर 1,055.40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1,080.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एल्यूमीनियम नवंबर वायदा का भाव भी 104.80 रुपये प्रति किलो से 1.3 रुपये बढ़कर 106.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
दूसरी ओर एग्री कमोडिटी बाजार में मिला-जुला रुख रहा। नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर सोयाबीन अक्टूबर वायदा का भाव 1,988.50 रुपये प्रति क्विंटल से 15 रुपये बढ़कर 2,013.50 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। गेहूं वायदा का भाव 2.2 रुपये की हल्की बढ़त के साथ 1234.40 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 1236.20 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
हल्दी वायदा का भाव पिछले सप्ताह के अंतिम स्तर 13,974 रुपये प्रति क्विंटल से 598 रुपये बढ़कर 14,572 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। जीरा और कालीमिर्च वायदा के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई। जीरा अक्टूबर वायदा का भाव पिछले सप्ताह के 13,529 रुपये प्रति क्विंटल से 748 रुपये घटकर 12,781 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। कालीमिर्च का दाम पिछले सप्ताह के 18,805 रुपये प्रति क्विंटल से 449 रुपये घटकर 18,356 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications