पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 7 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मानव रहित विमान से उत्तरी वजीरिस्तान के शोह इलाके में एक मकान पर दो मिसाइल हमले किए गए। मारे गए लोगों के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में अक्टूबर के दौरान अभी तक छह ड्रोन हमले किए गए हैं। पिछले 10 दिनों में अमेरिकी ड्रोन हमले तेज कर दिए गए हैं। इनमें कम से कम 45 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें जर्मनी के आठ नागरिक शामिल हैं। माना जा रहा है कि वे आतंकी हमले का प्राशिक्षण ले रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications