हिमाचल में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगी अमेरिकी कम्पनी
कम्पनी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कम्पनी सोलन जिले के बद्दी औद्योगिक इलाके में एक सौर ताप बिजली संयंत्र स्थापित करना चाहती है। इसकी लागत 40 करोड़ डॉलर आएगी।
कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिलार्ड हजरेग ने आईएएनएस को बताया, "कम्पनी की भारत भर में सौर ऊर्जा संयंत्रों को स्थापित करने की योजना है। इसकी उत्पादन क्षमता 1,000 मेगावट होगी। शुरुआत में बद्दी-बरोतीवाला इलाके में 100 मेगावाट की परियोजना लगाई जाएगी।"
बर्गमो एक्वीजीशन कॉरपोरेशन, भारतीय साफ्टवेयर क्षेत्र की एक कम्पनी ईसॉफ्ट इंफार्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर संयुक्त उपक्रम के रूप में संयंत्र को स्थापित करेगी।
परियोजना में बर्गमो एक्वीजीशन कॉरपोरेशन का 60 फीसदी की भागीदारी होगी और बाकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी ईसॉफ्ट की होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications