फ्रास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर की रजत जयंती 10 अक्टूबर को
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर का रजत जयंती समारोह कलपक्कम स्थित इंदिरा गांधी आणविक अनुसंधान केंद्र के फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर का रजत जयंती समारोह 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
समारोह होमी भाभा भवन के साराभाई प्रेक्षागृह में होगा। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और रिएक्टर और रेडिया मेटलर्जिकल लेब्रेटरी के बारे में दो पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे। रजत जयंती के बारे में चेन्नई क्षेत्र के महाडाकपाल एम़.आऱ रामानुजम डाक टिकट जारी करेंगे।
समारोह में आणविक ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डा. एस़ बनर्जी, आईएईएफ के पूर्व अध्यक्ष डा. एम़.आऱ श्रीनिवासन, आईएईएफ के उप महानिदेशक डा़ यूरी सोकोलोव और फ्रेंच एटमिक एनर्जी कमीशन के डा. फ्रैंक र्के बधाई वक्तव्य देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications