मेघालय में विस्फोट, 3 घायल
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) राजीव मेहता ने आईएएनएस को बताया, "विस्फोट शाम 6.45 बजे हुआ। वह एक कच्चा बम था। हमें अभी पता नहीं चला है कि विस्फोट कैसे हुआ।"
घायलों को तूरा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी पता नहीं चला है कि विस्फोट के पीछे किसका हाथ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications