'सोनिया राज्य इकाई के प्रमुखों के बारे में जल्द निर्णय लेंगी'
पार्टी सूत्रों के अनुसार राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति से पहले, गांधी संबंधित राज्यों के प्रभारी पार्टी महासचिवों से मंत्रणा करेंगी।
सूत्रों ने कहा कि प्रदेश रिटर्निग आफिसर्स (पीआरओ) भी राज्य पार्टी प्रमुख के बारे में अपनी पसंद से गांधी को अवगत करा सकते हैं।
कांग्रेस के केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष आस्कर फर्नाडीज ने लंबित सांगठनिक निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में शनिवार को महासचिवों और राज्य के निर्वाचन अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की।
सीईए के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "प्रक्रिया जारी है। एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) का सत्र शुरू होने से पहले पीसीसी के प्रमुखों की नियुक्ति की संभावना है।"
पार्टी ने एआईसीसी का सत्र दिवाली से पहले बुलाने का निर्णय लिया है। उसके बाद सामान्य बैठक होगी बैठकों के पूर्व सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जानी है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुछ राज्य इकाइयों के प्रमुखों को दोबारा नियुक्त किए जाने की संभावना है, लेकिन पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और झारखण्ड जैसे कुछ राज्यों में पार्टी प्रमुखों को बदला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications