धूमधाम से मना प्रांतीय सेना का स्थापना दिवस

प्रांतीय सेना के 61वें स्थापना दिवस को मनाने के लिए देश भर में रक्तदान शिविरों के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने शुक्रवार को भारत साइकिल अभियान 'प्रादेशिक भ्रमण' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह अभियान चार महीनों तक कई राज्यों से होते हुए 100,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस अभियान का समापन दिल्ली में मार्च 2011 में होगा।

इस सेना की स्थापना भारत के पहले गर्वनर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने 9 अक्टूबर, 1949 को की थी। प्रांतीय सेना की स्थापना का उद्देश्य नियमित सेना की मदद करने के साथ ही उसे एक आरक्षित इकाई उपलब्ध कराना था। अपने व्यक्तिगत कार्यो को करते हुए भारतीय नागरिक इस सेना से जुड़कर देश की सेवा कर सकते हैं।

अपनी स्थापना के बाद इस सेना ने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सेना ने भारत-चीन युद्ध 1962, भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965, 1971 और कारगिल युद्ध 1999 में अपनी सेवाएं दी हैं। युद्ध के समय में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सेना को कई पदक प्राप्त हो चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+