प्रदूषण नियंत्रक पोत 'समुद्र प्रहरी' का जलावतरण
चव्हाण ने इस अवसर पर कहा कि इस पोत के शामिल होने से क्षेत्र की नौवहन पर्यावरण सुरक्षा मजबूत होगी।
पश्चिमी नौसेना कमांड के कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजीव भसीन ने कहा कि इस पोत को भारत के विशेष आर्थिक जोन और अन्य इलाकों में निगरानी के काम में लगाया जाएगा।
भसीन ने कहा, "मात्रा के आधार पर देश का 70 प्रतिशत व्यापार और कीमत के आधार पर 90 प्रतिशत व्यापार समुद्री रास्ते से होता है इसलिए समुद्री दुर्घटनाओं की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।"
आईसीजीएस समुद्र प्रहरी के अलावा तटरक्षक जल्द ही ऐसे ही दो अन्य पोतों का संचालन शुरू करेगा।
इसके अलावा दो ऑफशोर पेट्रोल पोत और 13 ऑनशोर पेट्रोल पोत और 61 इंटरसेप्टर वोट्स की खरीदारी की जा रही है। इन पोतों को भारत में विभिन्न स्थानों पर बनाया जा रहा है।
भसीन ने कहा कि यह पोत 2010-2014 के बीच तटरक्षक में शामिल कर लिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications