अलग तेलंगाना राज्य के लिए आगे आए गदर
गदर ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए एकमात्र तरीका जनसंघर्ष है। उन्होंने कहा कि टीपीएफ न केवल राजनीतिक पार्टी है, बल्कि इसे एक मजबूत राजनीतिक सेना के रूप में विकसित किया जाएगा।
टीपीएफ की पहली बैठक को संबोधित करते हुए गदर ने घोषणा की कि टीपीएफ का तात्कालिक लक्ष्य केंद्र सरकार पर इस बात के लिए दबाव बनाना होगा कि वह संसद के शीतकालीन सत्र में पृथक तेलंगाना के गठन के लिए विधेयक पेश करे।
गदर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव से तेलंगाना आंदोलन का नेतृत्व हथियाने की जुगत में हैं।
गदर ने संकल्प लिया कि जब तक पृथक तेलंगाना का लक्ष्य हासिल नहीं कर लेंगे तब तक वह चैन नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि टीएफपी के आंदोलन से राज्य और केंद्र सरकारें थम जाएंगी।
क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए 60 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि दिन भर चलने वाली बैठक में टीपीएफ के लक्ष्यों और उद्देश्यों को अंतिम रूप देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications