विदेशी पूंजी भंडार बढ़कर 294.16 अरब डॉलर हुआ

भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार इस सप्ताह 1.978 अरब डॉलर बढ़कर 266.507 अरब डॉलर हो गया।

स्वर्ण भंडार की कीमत 50.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.516 अरब डॉलर हो गई। स्पेशल ड्राविंग राइट्स (एसडीआर) 5.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.139 अरब डॉलर हो गई और अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का पूंजी भंडार 2.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.996 अरब डॉलर हो गया।

रुपये मूल्य में हालांकि कुल पूंजी भंडार की कीमत 16,214 करोड़ रुपये घटकर 3,14,789 करोड़ रुपये हो गई।

डॉलर मूल्य में पूंजी भंडार की कीमत अमेरिकी डॉलर के तेज अवमूल्यन के कारण बढ़ी है।

इस सप्ताह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये और यूरो में मजबूती आई है। गैर अमेरिकी मुद्राओं पर भी अमेरिकी डॉलर के अवमूल्यन का असर पड़ा है।

इससे पहले 24 सितम्बर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी पूंजी भंडार 3.861 अरब डॉलर बढ़कर 291.59 अरब डॉलर हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+