राष्ट्रमंडल खेल : बिक चुके हैं बड़ी प्रतिस्पर्धाओं के टिकट
राष्ट्रमंडल खेलों की टिकट हेल्पलाइन सेवा के अनुसार दर्शक अब अन्य प्रतिस्पधाओं के टिकट के बारे में पूछ रहे हैं।
हेल्पलाइन के प्रबंधक ने कहा, "स्क्वै स, नेटबाल, एथलेटिक्स, लान बाल और रग्बी के टिकटों की बिक्री बढ़ गई है। हम हॉकी, बैडमिंटन और टेनिस के फाइनल मैचों के टिकट पहले ही बेच चुके हैं। मुक्के बाजी, कुश्ती, तैराकी व जिमनास्टिक के टिकटों की भारी मांग है।"
टिकट खिड़कियों पर लम्बी कतारे देखी जा रही हैं। दर्शक टिकट खरीदने के लिए सुबह सात बजे से ही आना शुरू कर दे रहे हैं।
एक स्कूली छात्रा रिशिका गुप्ता ने बताया, "मैं टेनिस मैच देखना चाहती थी, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। इसीलिए मैंने स्क्वै स का टिकट ले लिया। खुश हूं कि राष्ट्रमंडल खेलों में मैं कुछ तो देख पाउंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications