कांग्रेस उमर की टिप्पणी का समर्थन करे या सरकार से हटे : भाजपा
भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता रमेश अरोड़ा ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, "उमर ने जम्मू एवं कश्मीर के भारत में विलय के बारे में जो कहा था, कांग्रेस को या तो उसका समर्थन करना चाहिए या उसे इस बयान से खुद को अलग कर लेना चाहिए और सरकार से हट जाना चाहिए।"
अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।
ज्ञात हो कि बुधवार को उमर ने विधानसभा में कहा था कि जम्मू एवं कश्मीर ने भारत को स्वीकार किया था, न कि उसने भारत के साथ खुद का विलय किया था। उमर ने आगे कहा था कि कश्मीर मुद्दे का समाधान राज्य के सभी तीनों क्षेत्रों की जनता की संतुष्टि में छुपा हुआ है और साथ ही पड़ोसी देश की जनता की जनता की संतुष्टि में भी। इशारा पाकिस्तान की ओर था।
यद्यपि कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने स्पष्ट किया है कि "स्वीकारने और विलय के बीच कोई अंतर नहीं है और जम्मू एवं कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है।" लेकिन पार्टी की राज्य इकाई इस मुद्दे पर मौन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications