नक्सलियों ने राजद विधायक को अगवा किया
पुलिस के अनुसार विधायक शनिवार को लालटेनगंज गांव में जनसंपर्क के लिए गए थे, उसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर एक पहाड़ की ओर ले गए। नक्सलियों ने विधायक के वाहन में आग भी लगा दी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार विधायक के साथ कम से कम सात समर्थक भी थे। नक्सली उन्हें भी अपने साथ ले गए।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह मदनपुर क्षेत्र झारखण्ड के पलामू जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है जो नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications