फोंसेका के समर्थन में कानाडा के तमिल लामबंद

टोरंटो, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में सजा भुगत रहे पूर्व सेना प्रमुख सरथ फोंसेका के समर्थन में कनाडा के श्रीलंकाई तमिल लामबंद होने लगे हैं। पूर्व सेना प्रमुख को सजा दिए जाने पर उन्होंने गुरुवार को श्रीलंका की राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे की निंदा की।

कनाडाई तमिल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेविड पूपलापिल्लई ने आईएएनएस को बताया, "हमारी फोंसेका से एक सैन्य अधिकारी के रूप में समस्या थी। लेकिन एक राजनेता के रूप में हमारा उनसे कोई मतभेद नहीं है। उनके साथ नाइंसाफी हुई है। राष्ट्रपति के निर्देश पर पूर्व सेना प्रमुख को सजा हुई है।"

उन्होंने बताया कि पूर्व सेना प्रमुख के साथ जिस तरह से बर्ताव किया गया है, वह दिखाता है कि सरकार अपने विरोधियों को दबाने के लिए किस तरह का तनाशाही रवैया अपना रही है। कनाडा में रहने वाले प्रवासी तमिल श्रीलंका में अपने हजारों तमिलों के साथ फोंसेका की रिहाई के लिए भी लड़ाई लड़ेंगे।

पूपलापिल्लई ने बताया कि प्रवासी तमिल कोलंबो के खिलाफ कार्रवाई के लिए इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के पास ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति राजपक्षे के शासनकाल में श्रीलंका मध्यकालीन राज तंत्र के अधीन हो गया है। श्रीलंका की सरकार ने राष्ट्रपति चुनाव में फोंसेका को अपना मत देने वाले 40 लाख लोगों का अपमान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+