भारत दौरे पर आएगा स्कॉटलैंड का शिष्टमंडल
स्कॉटलैंड सरकार के प्रमुख फर्स्ट मिनिस्टर एलेक्स सलमंड ने कहा, "इस व्यापार मिशन से भारत और स्कॉटलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत होंगे।"
अधिकारियों के मुताबिक यह शिष्टमंडल 10 से 15 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई में कई आयोजनों में हिस्सा लेगा।
उन्होंने कहा, "स्कॉटलैंड अगले सप्ताह भारत में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराएगा और व्यापार शिष्टमंडल स्कॉटलैंड में रोजगार और निवेश बढ़ाने के प्रयासों के साथ देश को रहने, पढ़ने और यात्रा के लिए आने के लिए एक बेहतर स्थान के रूप में स्थापित करेगा।"
स्कॉटलैंड डेवलपमेंट इंटनेशनल (एसडीआई), स्कॉटिश काउंसिल फॉर डेवलपमेंट एण्ड इंडस्ट्री (एससीडीआई), विजिट स्कॉटलैंड और पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि भी इस शिष्टमंडल में शामिल रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications