कर्नाटक संकट में हमारा हाथ नहीं : कांग्रेस
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शनिवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि जनता दल (सेक्युलर) के साथ मिलकर वह कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को गिराने की कोशिशें कर रही है।
कांग्रेस महासचिव बी. के. हरिप्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि जून महीने में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा और जेडी (एस) ने हाथ मिलाए थे और ये दोनों दल अब आपस में लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, "तीन माह पहले एक राज्यसभा उम्मीदवार को जिताने के लिए दोनों ने हाथ मिलाया था। ..हो सकता है कि पैसे के सवाल पर दोनों के बीच कुछ गलतफहमी हो गई हो।"
ज्ञात हो कि भाजपा ने कर्नाटक के वर्तमान संकट के लिए कांग्रेस और जेडी (एस) को जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications