राष्ट्रमंडल खेल : गेम्स लेन में प्रवेश करने पर 62 दंडित
दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "शनिवार को किसी को नोटिस नहीं भेजा गया और न ही कोई वाहन जब्त किया गया।"
दिल्ली पुलिस अभी तक 1,591 वाहनों का चालान काट चुकी है। इनमें से कुल 294 लोगों को नोटिस के साथ चालान भेजा गया है।
गौरतलब है कि गेम्स लेन में 23 सितम्बर से प्रवेश प्रतिबंधित है और खेलों के समाप्त होने के दो दिन बाद 16 अक्टूबर तक यह लागू रहेगा। इसका उल्लंघन करने पर 2,000 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications