एफआईआई ने 6 दिनों में 3 अरब डॉलर का निवेश किया
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक आठ अक्टूबर तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 3.04 अरब डॉलर का निवेश किया है। अक्टूबर के पहले दिन एफआईआई ने एक अरब डॉलर का निवेश किया।
इस साल अब तक एफआईआई ने भारतीय बाजार में 21.4 अरब डॉलर का निवेश किया। इसके चलते बम्बई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में इस साल 15.3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को यह 20,250.26 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 31 दिसंबर को 17,464.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड के जगन्नाथम थुनुगुंथला ने कहा, "भरपूर तरलता और विदेशी निवेश में लगातार वृद्धि के कारण बाजार की यह तेजी लंबे समय तक जारी रह सकती है।"
उन्होंने कहा, "बाजार अपना सर्वोच्च स्तर जल्द ही पार कर सकता है।"
वर्ष 2009 में विदेशी निवेशकों ने 17.45 अरब डॉलर का निवेश किया था लेकिन 2010 की शुरुआत में उन्होंने बिकवाली की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications