मुशर्रफ के खिलाफ गवाही को पूर्व ब्रिगेडियर तैयार
जियो टीवी ने जम्हूरी वतन पार्टी (जेडब्ल्यूपी) के अध्यक्ष तलाल बुगती के हवाले से कहा है कि जनरल मुशर्रफ के शासनकाल में अपनी सेवाएं दे चुके, पूर्व ब्रिगेडियर मसूद मलिक, नवाब अकबर बुगती की हत्या के मामले में पूर्व तानाशाह मुशर्रफ के खिलाफ गवाही देने को राजी हैं।
बलूचिस्तान में नवाब बुगती के आवास पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए तलाल ने कहा कि पूर्व सैन्य शासक मुशर्रफ ने अकबर बुगती को राजद्रोही घोषित कर उनके खिलाफ मामले को मजबूत बनाना चाहा था।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता, सरदार याकूब खान नासिर भी संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।
ज्ञात हो कि मुशर्रफ ने वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की संविद सरकार का तख्तापलट करने के बाद पाकिस्तान पर नौ वर्षो तक शासन किया था।
नवाब बुगती की अगस्त 2006 में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों ने कबायली इलाके में आतंकवाद निरोधी अभियान के दौरान बुगती के ठिकाने पर हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications