बंद के बावजूद श्रीनगर में कर्फ्यू नहीं
श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर या घाटी के अन्य भागों में कर्फ्यू या प्रतिबंध नहीं लगाये गये हैं।" अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के पल्हालान और देलिना गांवों में ऐहतियात के तौर पर हालांकि अभी तक कर्फ्यू लगा हुआ है।
हुर्रियत संगठन के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने शनिवार को कश्मीर घाटी में पूरी तरह से बंद का ऐलान किया है।
शहर की दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सार्वजनिक वाहन नहीं चले। लेकिन पुराने श्रीनगर के कई इलाकों में निजी वाहन सड़कों पर दिखे। कश्मीर घाटी में गत 11 जून से जारी हिसा में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है।
श्रीनगर में एक पुलिस अधिकारी ने बताया स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications