जियाओबो की पत्नी बीजिंग छोड़ने को मजबूर

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लियू जिया ने अमेरिका की एक रेडियो स्टेशन से शुक्रवार को कहा, "पुलिसकर्मी बाहर बैठे हैं और वे मेरी प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

लियू ने कहा कि पुलिस का कहना है कि उन्हें जिनझोऊ ले जाने की योजना है लेकिन उन्हें आशंका है कि पुलिस उन्हें बीजिंग के बाहर किसी स्थान पर नजरबंद कर सकती है।

लियू ने कहा, "पुलिस का कहना है कि मैं कल उनसे (लियू जियाओबो)से मुलाकात कर सकूंगी।"

चीनी असंतुष्ट वेंग जिनबो ने जियाओबो के भाई से हवाले से कहा है कि लियू पुलिस के साथ जिनझोऊ स्थित जेल जा रही हैं।

वेंग ने ट्विटर पर लिखा है कि लियू के शनिवार सुबह जिनझोऊ पहुंचने की संभावना है। लियू के साथ उनके भाई भी हैं।

वेंग लियो के मित्र हैं और जुलाई में वह उनके साथ जियाओबो से जेल में मुलाकात करने गए थे।

जियाओबो को नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद लियो के घर के बाहर करीब 100 समर्थकों की भीड़ जुट गई जबकि पुलिस लियो को घर से बाहर निकलने नहीं दिया। परिसर के बाहर कई पत्रकार जमा हो गए थे और करीब 30 पुलिसकर्मी उन पर नजर रखे हुए थे।

उल्लेखनीय है कि चीन के बागी नेता और लेखक लिउ जियाओबो को दिसम्बर 2008 में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 11 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और नेताओं ने लिउ को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने का स्वागत किया है लेकिन चीन ने कड़ा विरोध जताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+