पाकिस्तान में नाटो के 27 तेल टैंकर नष्ट (लीड-1)
इस्लामाबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में अमेरिका की अगुवाई वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को ईंधन की आपूíत करने वाले 27 तेल टैंकरों को हमलावारों ने नष्ट कर दिया है।
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो टीवी के मुताबिक हमलावरों ने तेल टैंकरों को शुक्रवार देर रात निशाना बनाया। हमले के बाद कई तेल टैंकरों में आग लग गई और वे नष्ट हो गए।
पाकिस्तान में गत एक अक्टूबर से ही नाटो के तेल टैंकरों पर होने वाला या पांचवा हमला है।
एक अधिकारी ने बताया, "नाटो के 27 तेल टैंकर कराची से अफगानिस्तान जा रहे थे उसी समय बोलन जिले में कुछ हमलावरों ने टैंकरों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।"
अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी के बाद टैंकरों में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए सिबी जिले से अग्निशमन दल को बुलाया गया।
सुरक्षाबलों ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications