खदान में फंसे कामगार जल्द निकाले जाएंगे
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार चिली के स्वास्थ्य मंत्री जैमे मानालिच ने बताया कि मंगलवार को कामागारों को बाहर निकालने काम काम शुरू कर दिया जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने कहा है कि 24 घंटों में बचावकर्मी कामगारों तक पहुंच जाएंगे।
गौरतलब है कि कामगार बीते पांच अगस्त से सान जोस के निकट की एक खदान में फंसे हुए हैं। 22 अगस्त को राहतकर्मियों ने पहली बार इन कामगारों से संपर्क साधा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications